धनबाद : झारखंड सरकार ने तोपचांची अंचल के बरवाडीह गांव में गोमो फ्लाइओवर निर्माण के लिए 3.65 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने की अधिसूचना जारी की है। यह भूमि रेलवे के डाउन लाइन से जुड़े फ्लाइओवर के निर्माण हेतु सार्वजनिक उपयोग के लिए ली जाएगी।
इसके अलावा, महथाडीह और गुनघसा गांवों में भी कुल 5.45 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता को दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार, भूमि स्वामी या हितधारक 60 दिनों के भीतर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के समक्ष आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। अधिसूचित भूमि की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण तब तक प्रतिबंधित रहेगा जब तक जिला समाहर्ता की पूर्व अनुमति न मिल जाए।











Leave a Reply