सिंदरी को उजाड़ने के मामले को लेकर झारखंड बचाओ संग्राम समिति नेआक्रोश एवं असंतोष की रैली निकाली…

Spread the love

धनबाद: सिंदरी में पिछले कई वर्षों से लगातार एफसीआई मैनेजमेंट के द्वारा नोटिस बाँट कर भयादोहन का खेल खेला जा रहा है। उसी क्रम में पुनः नोटिस बांटा गया, जिसके विरोध में तमाम सिंदरी वासियों में एक असंतोष की लहर दौड़ गई। इस असंतोष एवं आक्रोश की लड़ाई को आगे ले जाने के लिए झारखण्ड बचाओ संग्राम समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह ने बीड़ा उठाया। पूर्व निर्धारित जन समूह रैली सूर्यदेव सिंह चौक से सैकड़ों महिला – पुरुष भीड़ के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। हजारों लोगों ने डोमगढ़ एवं सिंदरी की महिला – पुरुषों ने एफ सीआई मैनेजमेंट की करतूत के लिए हाय हाय किया, नोटिस के लिए होश में रहने की हुंकार भरी सभी ने कहा हम एक हैं।
रैली की समाप्ति पुरे बाजार का परिभ्रमण कर वापस सूर्यदेव सिंह चौक पर समाप्त हुआ, जहाँ बिभिन्न समाज सेवीयों ने अपनी बात रखी।
डोमगढ़ से सोनू सिंह ने कहा कि हम डोमगढ़ वासियों, मनोहर टांड़ वासियों एवं एस एल 2 वासियों को तो लीज के लिस्ट में ही नहीं रखा गया है। ये केवल विडंबना ही नहीं बल्कि विकृत मानशिकता ही हो सकती है कि जहाँ की जनता लगभग पाँच दशक से भी ज्यादा से रह रही है और अपनी सेवा सीधे एफ सी आई या अनुबंधित कंपनी के अंतर्गत दी, वैसे ही लोगों को लीज नहीं देने की बात कही जा रही है।
कौशल सिंह ने हुंकार भरते हुए एलान किया कि झारखण्ड बचाओ संग्राम समिति के अंतर्गत एक गुमटी भी खाली नहीं होगा। पिछले बार भी हमलोगों के साथ बेरमो विधायक अनूप सिंह थे, पुनः अनूप सिंह, सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो एवं गठबंधन के लोगों के साथ हैं। ये लड़ाई लम्बी होगी, इसलिए घरबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि धैर्य के साथ लड़ाई सुनुयोजित तरीके से लड़नी होगी।
मौके पर दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी ने अपने वक्तब्य से जनसमूह को आंदोलित किया।
मौके पर कमरान अख्तर, पवन शर्मा, पिंटू चौधरी, सोनू सिंह, अनिरुद्ध सिंह, राज बिहारी यादव,शशि सिंह, राहुल सिंह, मनीष सिंह, विवेक शर्मा, अनिल सिंह, कमलेश मिश्रा,सुनील सिंह, रंजय सिंह, बंभोली सिंह, सुभाष शर्मा, पप्पु यादव, कृष्णा ठाकुर, कंचन सिंह,थे पी यादव आदि ने कार्यक्रम को सफल करने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *